Featured Post
- Get link
- X
- Other Apps
मीठा सोडा Meetha soda , खाने का सोडा khane ka soda या बेकिंग सोडा एक ही चीज़ है और यह लगभग सभी के घर में होता है। यह सोडियम बाईकार्बोनेट है जो एक मृदु क्षार है। खाने पीने की कई चीजों में इसका उपयोग किया जाता है। खमण ढोकला , इडली के घोल आदि में इसे डालने से ये स्पंजी बनते हैं। बेसन के गट्टे बनाते समय इसे डाला जाता है। पेनकेक , मफिन्स और केक बनाने में भी इसका उपयोग किया जाता है। इनमे इसे कम मात्रा में लगभग एक दो चुटकी ही डाला जाता है। इसे अनुभव के आधार पर काम लेना उचित होता है।
Comments
Post a Comment